लाइव न्यूज़ :

मुंबई में संपत्ति का पंजीकरण बढ़ा, लेकिन रीयल्टी क्षेत्र के लिए 2020-21 मुश्किल साल रहेगा : क्रिसिल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:30 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में शुल्कों में कटौती के बाद संपत्ति के पंजीकरण में 1.3 गुना की वृद्धि हुई है, लेकिन 2020-21 का साल रीयल्टी क्षेत्र के लिए मुश्किल रहने वाला है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

क्रिसिल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 10 शीर्ष शहरों में रीयल्टी क्षेत्र की प्राथमिक बिक्री में 50 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

क्रिसिल की शोध इकाई की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र ने दिसंबर तक स्टाम्प शुल्क को पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है। उसके बाद मार्च, 2021 तक स्टाम्प शुल्क तीन प्रतिशत रहेगा। इसकी वजह से मुंबई और शेष राज्य में पिछले दो माह के दौरान संपत्ति के पंजीकरण में आश्चर्यजनक रूप से 1.1 से 1.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर 10 शीर्ष शहरों में चालू वित्त वर्ष में संपत्ति की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

क्रिसिल ने कहा कि अक्टूबर में रीयल एस्टेट की मांग में सुधार उम्मीद से कहीं अधिक तेज रहा है। त्योहारी सीजन के बाद यह मांग कैसी रहती है, इसके देखने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट