लाइव न्यूज़ :

वेदांता लिमिटेड के प्रवर्तकों ने 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरों को गिरवी रखा

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 26 नवंबर वेदांता लिमिटेड की प्रवर्तक कंपनियों ने कंपनी के अपने शेयर गिरवी रखकर 80 करोड़ डॉलर (करीब 6,000 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी प्रवर्तक कंपनियों ने धन जुटाने के लिए तीन समझौतों के तहत वेदांता में अपनी 242.26 करोड़ या 65.18 प्रतिशत हिस्सेदारी को गिरवी रखवाया है।

वेदांता के अनुसार पहले वित्तपोषण समझौते में ट्विन स्टार होल्डिंग्स लिमिटेड ने 40 करोड़ डॉलर की कुल राशि के लिए लंदन के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ एक समझौता किया है।

वही दूसरे समझौते में वेदांता नीदरलैंड इन्वेस्टमेंट्स बीवी ने लंदन के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से 15 करोड़ डॉलर हासिल किए।

इसके अलावा वेदांता रिसोर्सेज ने तीसरे समझौते में हांगकांग के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से 25 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें