लाइव न्यूज़ :

शीर्ष चार इस्पात कंपनियों का उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.5 करोड़ टन रहा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी देश की शीर्ष चार इस्पात कंपनियों का संयुक्त रूप से स्टील उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 1.495 करोड़ टन रहा।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सेल और टाटा स्टील इंडिया का कुल इस्पात उत्पादन 1.409 करोड़ टन था।

कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराये गये गये आंकड़े के अनुसार आलोच्य तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को छोड़कर कुल बिक्री 2.25 प्रतिशत बढ़कर 1.088 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.064 करोड़ टन थी।

इन चार कंपनियों में टाटा स्टील इंडिया का उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में सर्वाधिक रहा। उसका देश में कुल उत्पादन आलोच्य तिमाही में 3 प्रतिशत बढ़कर 46 लाख टन रहा।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी का उत्पादन 44.7 लख टन था।

टाटा स्टील की भारतीय परिचालन से कुल बिक्री आलोच्य तिमाही में 4 प्रतिशत घटकर 46.6 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 48.5 लाख टन था।

सार्वजनिक क्षेत्र की भारत इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) का उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 9 प्रतिशत बढ़कर 43.7 लाख टन रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 40 लाख टन था।

कंपनी की कुल बिक्री आलोच्य तिमाही में 43.2 लाख टन रही जो पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 40.9 लाख टन के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत अधिक है।

जेएसडब्ल्यू स्टील का उत्पादन आलोच्य अवधि में 2 प्रतिशत बढ़कर 40.8 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 40.2 लाख टन था।

कंपनी ने बिक्री का आंकड़ा नहीं दिया।

जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) का उत्पादन 18 प्रतिशत बढ़कर 19 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तीसरी तिमाही में 16 लाख टन था।

कंपनी की बिक्री आलोच्य तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 19 लाख टन रही।

जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, सेल और टाटा स्टील का संयुक्त रूप से देश में सालाना कुल इस्पात उत्पादन में करीब 45 प्रतिशत का योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?