लाइव न्यूज़ :

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना भारत को वैश्विक विनिर्माण का बड़ा केन्द्र बनाने में मददगार: ठाकुर

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि सरकार की ओर से किए गए वित्तीय और डिजिटल सुधारों के साथ उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का दायरा बढ़ाए जाने से भारत को वैश्विक विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी है। इनमें दूरसंचार, वाहन और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस योजना पर करीब दो लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बड़ी मात्रा में पूंजी प्रवाह भी आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पीएलआई योजना विनिर्माण क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी। पीएलआई के तहत जिन क्षेत्रों को भी चुना गया है, सभी में पासा पलटने की क्षमता है। इसका भारतीय अर्थव्यस्था को भी फायदा होगा।’’

ठाकुर ने कहा कि विनिर्माण को प्रोत्साहन और अनुकूल माहौल के सृजन से न केवल वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के साथ एकीकरण हो सकेगा, बल्कि एमएसएमई क्षेत्र के साथ भी इसका जुड़ाव हो सकेगा।

वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की तेज प्रगति का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत अब सबसे तेजी से बढ़ता फिनटेक बाजार है। फिनटेक उत्पादों की वजह से किसानों को कृषि ऋण काफी कम लागत पर उपलब्ध है।

ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लक्ष्य तय करने और उसे रिकॉर्ड समय में हासिल करने के लिए जानी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?