लाइव न्यूज़ :

रिलायंस में होगा अब 'सत्ता परिवर्तन', मुकेश अंबानी ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 12:23 IST

देश के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी ने कहा है कि रिलायंस अब एक महत्वपूर्ण नेतृत्व बदलाव को अंजाम देने की प्रक्रिया का हिस्सा है। मुकेश अंबानी के दो बेटे आकाश एवं अनंत और एक बेटी ईशा हैं।

Open in App

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपने कारोबार समूह में नेतृत्व बदलाव का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि वह वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मिलकर युवा पीढ़ी को बागडोर सौंपने की प्रक्रिया में तेजी लाना चाहते हैं।

देश के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी में उत्तराधिकार को लेकर पहली बार कोई वक्तव्य देते हुए कहा, "रिलायंस अब एक महत्वपूर्ण नेतृत्व बदलाव को अंजाम देने की प्रक्रिया का हिस्सा है।"

रिलायंस समूह की बागडोर मुकेश अंबानी ने अपने पिता धीरुभाई अंबानी से संभाली थी। अब 64 साल के हो चुके मुकेश अंबानी ने अपने पिता के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराधिकार सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी। उनके दो बेटे आकाश एवं अनंत और एक बेटी ईशा हैं।

'नए लोगों की अगली पीढ़ी को संभालनी होगी जिम्मेदारी'

अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) आने वाले वर्षों में दुनिया की सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं मजबूत कंपनियों में शुमार होगी। इसमें स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा क्षेत्रों के अलावा खुदरा एवं दूरसंचार कारोबार की भूमिका अहम होगी जो अभूतपूर्व दर से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "बड़े सपनों और नामुमकिन नजर आने वाले लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सही लोगों को जोड़ना और सही नेतृत्व होना जरूरी है। रिलायंस अब एक महत्वपूर्ण नेतृत्व बदलाव को अंजाम देने की प्रक्रिया में हैं। यह बदलाव मेरी पीढ़ी के वरिष्ठों से नए लोगों की अगली पीढ़ी को होगा।"

उन्होंने कहा कि वह इस प्रक्रिया को तेज करना चाहेंगे। अंबानी ने अपने संबोधन में कहा, "मुझे लेकर सभी वरिष्ठों को अब रिलायंस में बेहद काबिल, प्रतिबद्ध एवं प्रतिभाशाली युवा नेतृत्व को विकसित करना चाहिए। हमें उनका मार्गदर्शन करना चाहिए, उन्हें सक्षम बनाना चाहिए और प्रोत्साहित करना चाहिए। और जब वे हमसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दें तो हमें आराम से बैठकर तालियां बजानी चाहिए।" हालांकि उन्होंने इसका अधिक ब्योरा नहीं दिया।

इस बयान के बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया गया।

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?