लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र को अपने श्रमबल को कुशल बनाना चाहिए : मुख्य आर्थिक सलाहकार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने कहा है कि भारत में निवेश का माहौल अच्छा चल रहा है और निजी क्षेत्र को अपने कारोबार के हित में श्रमबल को कुशल बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

सुब्रमण्यम ने बृहस्पतिवार को टाइम्स नेटवर्क के भारत आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें श्रमबल की मांग और आपूर्ति को लेकर किसी तरह की मुश्किल नहीं दिखती है।

सुब्रमण्यम ने आगे कहा कि रोजगार सृजन उस चक्र का हिस्सा है जो देश में निजी निवेश के प्रवाह से शुरू होता है। इससे उत्पादन, वृद्धि, रोजगार सृजन होता और कुल मांग बढ़ती है जिससे देश की अर्थव्यवस्था में और निवेश आता है।

सीईए ने कहा, ‘‘भारत में निवेश माहौल अच्छा है। और चीजें भी होंगी। कुछ अंतर के साथ। निजी क्षेत्र को यह पहचानने की जरूरत है कि श्रमबल को कुशल बनाना उनके खुद के कारोबार के हित में है। इससे भारत में कौशल का औसत स्तर सुधरेगा।’’

सुब्रमण्यम ने कहा कि जहां तक कौशल का सवाल है, उन्हें श्रमबल की मांग और आपूर्ति को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं दिखती है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधार देश की छोटी कंपनियों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। ‘इन कंपनियों का आकार और उम्र बढ़ती है, लेकिन ये रोजगार पैदा नहीं करती।’’

सुब्रमण्यम ने कहा कि वृद्धि और रोजगार सृजन के लिए कोई छोटा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा जोर अर्थव्यवस्था के प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र पर है। रोजगार सृजन की दृष्टि से द्वितीयक क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि आज देश में विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से रोजगार बढ़ाने की जरूरत है।

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने कहा कि यदि भारत रोजगार पैदा करना चाहता है और अपने जनांकिक लाभ को आगे बढ़ाना चाहता है, तो उसके लगातार वर्षों तक ऊंची वृद्धि हासिल करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें