लाइव न्यूज़ :

निजी बीमा कंपनियां नवीकरण प्रीमियम पर दे रही हैं भारी छूट

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:37 IST

Open in App

मुंबई, 28 फरवरी निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों को नवीकरण प्रीमियम पर 80 से 100 प्रतिशत की छूट दे रही हैं। इसके अलावा वे अपने ग्राहकों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने को कई अन्य लाभ भी प्रदान कर रही हैं।

ज्यादातर स्वास्थ्य बीमा कंपनियां दावा-मुक्त वर्ष के लिए नो-क्लेम बोनस की पेशकश करती हैं। लेकिन यह 25 से 50 प्रतिशत के बीच होता है।

वहीं आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस पर्याप्त मात्रा में ‘एक्विट डेज (एक एक्टिव डे का आशय 10,000 स्पेप्स या बीमा कंपनी द्वारा तय किसी अन्य फिटेनस गतिविधि से है) को पूरा करने पर 100 प्रतिशत प्रीमियम का रिटर्न रही है।

एक अन्य कंपनी फ्यूचर जनरली ने इसी महीने एक योजना की पेशकश की है। इसके तहत यदि ग्राहक ने पिछले पॉलिसी वर्ष में कोई क्लेम (दावा) नहीं किया है, तो उसे पॉलिसी के नवीकरण पर 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

आदित्य बिड़ला हेल्थ बीमित व्यक्ति के पर्याप्त मात्रा में हेल्थ रिटर्न अर्जित करने पर ग्राहक को 100 प्रतिशत हेल्थ रिटर्न उपलब्ध कराएगी। कंपनी अपने ग्राहकों की जीवनशैली पर एक्टिव हेल्थ ऐप के जरिये नजर रखेगी।

पिछले सप्ताह आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने दावा किया था कि वह प्रीमियम पर 100 प्रतिशत रियायत देने वाली एकमात्र कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें