लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश दूसरी तिमाही में 24% बढ़कर 3,500 करोड़ रु पहुंचा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 47.7 करोड़ डॉलर (लगभग 3,500 करोड़ रुपये) पहुंच गया। हालांकि यह इससे पिछली तिमाही (अप्रैल-जून 2021) की तुलना में 45 प्रतिशत कम है। सेविल्स इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रियल एस्टेट में निजी निवेश प्रवाह एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 38.5 करोड़ डॉलर और पिछली तिमाही (अप्रैल-जून 2021) में लगभग 90 करोड़ डॉलर था।

सेविल्स इंडिया ने अपनी नयी रिपोर्ट 'इंडिया इन्वेस्टमेंट मार्केट वॉच' में, कोविड-19 महामारी के कारण निवेशकों द्वारा फैसले लेने में देरी को निवेश गतिविधि में अस्थायी नरमी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में डेटा केंद्रों ने कुल निजी इक्विटी निवेश में लगभग 34 प्रतिशत की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की।

इसमें कहा गया, "डेटा केंद्र भारत में मौजूदा महामारी के प्रभाव के लिहाज से मजबूत साबित हुए हैं। डिजिटल कनेक्टिविटी की बढ़ती जरूरत के कारण इंटरनेट के इस्तेमाल में तेज वृद्धि हुई है, डेटा केंद्रों की मांग भी बढ़ गयी है।"

संपत्ति सलाहकार कंपनी ने कहा कि जनवरी-सितंबर 2021 के दौरान निवेश प्रवाह 3.3 अरब डॉलर (23,300 करोड़ रुपये) था, जो कि पूरे 2020 में इस क्षेत्र में दर्ज किए गए कुल निवेश प्रवाह के लगभग आधे (49 प्रतिशत) के बराबर है।

कैलेंडर वर्ष में, रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश 6.6 अरब डॉलर था जबकि 2019 में यह 6.7 अरब डॉलर, 2018 में छह अरब डॉलर, 2017 में 7.7 अरब डॉलर और 2016 कैलेंडर वर्ष में 5.7 अरब डॉलर था।

सेविल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (पूंजी बाजार) दिवाकर राणा ने कहा, "टीकाकरण कार्यक्रम के तेज होने के साथ कारोबार का विश्वास भी बढ़ा। महामारी के बावजूद 2021 में रियल एस्टेट क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण सौदे हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित