लाइव न्यूज़ :

बालू, मौरंग, गिट्टी उचिद दर पर सुलभ कराना राज्य की प्राथमिकता: योगी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:49 IST

Open in App

लखनऊ: 22 दिसम्बर :भाषा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को कहा कि प्रदेश में भवन निर्माण कार्य के लिए जनता को उचित मूल्य पर बालू, मौरंग, गिट्टी जैसे उप-खनिज सुलभ कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश हर जगह में इनकी पर्याप्त उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित की जा रही है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विभाग के अधिकारियों ने बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष इस क्षेत्र की स्थिति पर एक विवरण प्रस्तुत किया।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक इन खनिजों की सप्लाई निरन्तर सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।

विभाग की ओर से बताया गया कि विगत वर्षों के मुकाबले वर्तमान में प्रदेश में बालू, मौरंग एवं गिट्टी के मूल्य स्थिर हैं। कोविड संक्रमण से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वित्तीय वर्ष 2020-2021 में गत वर्ष की तुलना में 420.82 करोड़ रूपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है, जो 21.5 प्रतिशत अधिक है।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को भवन निर्माण कार्य के लिए उचित मूल्य पर उपखनिज जैसे बालू, मौरंग, गिट्टी इत्यादि उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में इनकी पर्याप्त उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित की जा रही है।

प्रस्तुतीकरण में सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म रोशन जैकब ने अवगत कराया कि विगत वर्षों के मुकाबले वर्तमान में प्रदेश में बालू, मौरंग एवं गिट्टी के मूल्य स्थिर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?