लाइव न्यूज़ :

कुल 69 कामगारों को दिये जाएंगे प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सरकार ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2018 के लिये प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा कर दी। ये पुरस्कार राज्यों और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के साथ साथ निजी क्षेत्र की कंपनियों में काम कर रहे 69 कर्मचारियों को दिये जाएंगे।

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार ये पुरस्कार श्रमिकों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवोन्मेषी क्षमता, उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और असाधारण साहस व बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के लिये दिये जाते हैं।

ये पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों के उपक्रमों और 500 या उससे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली निजी क्षेत्र की इकाइयों में कार्यरत 69 श्रमिकों को प्रदान किये जाएंगे।

इस साल प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए हैं। ये श्रेणियां हैं - श्रम भूषण पुरस्कार जिसमें 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, श्रम वीर / श्रम वीरांगना पुरस्कार जिसमें 60,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, और श्रम श्री / श्रम देवी पुरस्कार जिसमें प्रत्येक को 40,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

वर्ष 2018 के लिये, श्रम भूषण पुरस्कारों के लिए चार नामांकन, श्रम वीर / श्रम वीरांगना पुरस्कारों के लिए 12 नामांकन और श्रम श्री / श्रम देवी पुरस्कारों के लिए 17 नामांकनों को चुना गया है।

इस वर्ष प्रदान किए गये श्रम पुरस्कारों की कुल संख्या 33 है। वहीं पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्रमिकों की संख्या 69 है क्योंकि कुछ पुरस्कार श्रमिकों और / या श्रमिकों की टीमों द्वारा साझा किए गए हैं, जिनमें एक से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं।

कुल पुरस्कार विजेताओं में से 49 कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र से हैं जबकि 20 कर्मचारी निजी क्षेत्र से हैं। पुरस्कार पाने वालों में 8 महिला कर्मचारी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND Vs SA 5th T20I: आज क्यों नहीं खेल रहे हैं शुभमन गिल? भारत के उप-कप्तान को लेकर BCCI ने मेडिकल अपडेट जारी किया

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: श्रीलंका को हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुँचा भारत, PAK से होगी खिताबी जंग

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगृह मंत्री की डेड लाइन से पहले हमने खत्म कर दिया नक्सलवाद, नक्सलियों के पास थे पाकिस्तानी सेना जैसे हथियार?, सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में रखे विचार

कारोबारस्वास्थ्य क्षेत्र में 42000 नई नौकरी, मुख्यमंत्री यादव ने विधान सभा पटल पर रखा पक्ष

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

कारोबारविधानसभा चुनाव में महिला को 10000 रुपये?,  मुफ़्त बिजली, महिलाओं को 2-2 लाख की मदद और लोकलुभावन वादों ने नीतीश सरकार की तोड़ी कमर?

कारोबार31 दिसंबर से पहले ये 4 काम कर लें पूरे, वरना नए साल में होगा भारी नुकसान