लाइव न्यूज़ :

विदेशों में दाम चढ़ने से घरेलू बाजार में भी खाद्य तेलों के भाव चढ़े, सोबीबीन तेल 300 रुपये ऊंचा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर विदेशों में सोयाबीन डीगम और कच्चे पॉम तेल के दाम ऊंचे बोले जाने से बुधवार को घरेलू बाजार में भी सोयाबीन डीगम और कच्चा पॉम तेल कांडला के दाम क्रमश: 300 और 80 रुपये क्विंटल तक ऊंचे बोले गये। मलेशिया में कच्चे पॉम तेल का भाव तीन प्रतिशत तक ऊंचा बोला जा रहा था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजार में तिलहन का स्टॉक कम रहने की रिपोर्ट है। यूएसजी की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। यही वजह है कि तिलहन और तेल दोनों में बाजार ऊंचा रहा। एक्स कांडला कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) 80 रुपये बढ़कर 9,000 रुपये क्विंटल हो गया। वहीं कांडला में ही पामोलिन का भाव पिछले दिन के मुकाबले 250 रुपये तक चढ़ गया। आरबीडी पामोलिन दिल्ली भी 250 रुपये बढ़कर 10,400 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया। सोयोबीन डीगम 9,670 रुपये से बढ़कर 9,950 रुपये क्विंटल तक बोला गया।

बाजार सूत्रों का कहना है कि मलेशिया में कच्चा पॉम तेल 880 डालर प्रति टन बोला गया। वहीं सोयाबीन डीगम भी बढ़कर 948 से बढ़कर 968 डालर प्रति टन तक बोला गया। कारोबारियों का कहना है कि अब सरकार आगामी पखवाड़े के लिये आयात शुल्क मूल्य भी ऊंचा रख सकती है।

बाजार जानकारों की राय है कि सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर पूरी गंभीरता से ध्यान देना चाहिये। घरेलू तिलहन उत्पादन बढ़ने से ही खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सकेगा। सरकारी एजेंसियों द्वारा सरसों की बिक्री रोके जाने का विशेषज्ञों ने सही दिशा में उठाया गया कदम बताया।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,225 - 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,400- 5,450 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,095 - 2,155 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,865 - 2,015 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,985 - 2,095 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 9,950 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,500 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,400 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,650 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,340 - 4,400 लूज में 4,220 -- 4,250 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो