लाइव न्यूज़ :

प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण': एसबीआई चेयरमैन

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:55 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने बुधवार को बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और उम्मीद जतायी कि उन्हें जल्द ही बिना शर्त रिहा कर दिया जाएगा।

चौधरी को 31 अक्टूबर को उनके दिल्ली स्थित घर से जैसलमेर पुलिस ने शहर में 200 करोड़ रुपये की गढ़ रजवाड़ा होटल परियोजना में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। परियोजना मार्च 2014 में एल्केमिस्ट एआरसी को 25 करोड़ रुपये में बेची गयी थी। यह परियोजना एक गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) थी।

इस परियोजना को 2007 में बैंक द्वारा वित्तपोषित किया गया था। चौधरी सितंबर 2013 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से एआरसी के बोर्ड में निदेशक रहे हैं।

खारा ने संवाददाताओं से कहा, "निश्चित रूप से श्री प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी से जुड़ी यह हालिया घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं केवल इतना कहूंगा कि ऐसा लगता है कि गिरफ्तारी वारंट जारी करने से पहले व्यक्ति को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया।"

उन्होंने कहा, "हमें देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें विश्वास है कि चौधरी को जल्द से जल्द बिना शर्त रिहा कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो