लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा बाजारों में बिजली कीमतों की सीमा तय हो: एआईपीईएफ

By भाषा | Updated: October 19, 2021 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर अखिल भारतीय बिजली अभियंता संघ (एआईपीईएफ) ने मंगलवार को कहा ऊर्जा बाजारों में बिजली कीमतों की सीमा तय करने के लिए नियामकों के मंच की तत्काल बैठक होनी चाहिए।

एआईपीईएफ ने इसके साथ ही कोयले की मौजूदा कमी के दौरान निजी परिचालकों द्वारा कालाबाजारी करने का आरोप भी लगाया।

संघ ने एक बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय बिजली अभियंता संघ ने मांग की है कि संकट के दौरान ज्यादातर निजी परिचालकों द्वारा ऊर्जा बाजारों में कालाबाजारी रोकने के लिए नियामकों के मंच की तुरंत बैठक की जाए।’’

बयान में आगे कहा गया, ‘‘एआईपीईएफ ने यह भी मांग की है कि कोयला संकट की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में इस तरह के संकट से बचने के तरीके और साधन विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए।’’

एआईपीईएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह को लिखे पत्र में आग्रह किया कि बिजली कानून 2003 की धारा 62 (1) की भावना के अनुरूप आईपीपी (स्वतंत्र बिजली उत्पादकों) द्वारा मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के मुद्दे पर नियामकों के मंच में चर्चा की जाए और इसे अंतिम रूप दिया जाए।

एआईपीईएफ ने पत्र में कहा कि चूंकि बिजली दरों में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण कोयले की कमी को माना जा रहा है, इसलिए बिजली मंत्रालय को भविष्य में कोयले की कमी खत्म करने पर जोर देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?