लाइव न्यूज़ :

पावेल बने रहेंगे फेडरल रिजर्व के प्रमुख, बाइडन ने दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 नवंबर (एपी) जेरोम पावेल अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पावेल को चार साल के दूसरे कार्यकाल के लिए मनोनीत करने की घोषणा की।

कोविड-19 महामारी के बीच पावेल को दूसरा कार्यकाल देने की घोषणा हुई है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख के रूप में पावेल ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई है और राष्ट्रपति बाइडन ने भी एक तरह से इसे स्वीकार किया है। इस दौरान अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को अत्यंत निचले स्तर पर कायम रखा है जिससे भरोसा कायम करने और रोजगार बाजार के पुनरुद्धार में मदद मिली है।

बाइडन ने यह भी कहा कि वह फेडरल रिजर्व के गवर्निंग बोर्ड में एकमात्र डेमोक्रेट लाएल ब्रेनार्ड को वाइस-चेयरमैन के रूप में नामित कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह दिसंबर की शुरुआत में बोर्ड में शेष तीन पदों के लिए नियुक्ति की घोषणा करेंगे। इनमें निगरानी के लिए वाइस-चेयरमैन और एक बैंक नियामकीय पद शामिल हैं।

बाइडन ने यह फैसला गहन विचार-विमर्श के बाद लिया है। यदि सीनेट द्वारा इस नियुक्ति को मंजूरी मिल जाती है, तो पावेल दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक अधिकारी के रूप में अपने पद पर बने रहेंगे।

पावेल का दूसरा कार्यकाल फरवरी में शुरू होगा। इस दौरान उन्हें एक मुश्किल और उच्च-जोखिम संतुलन का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्हें लाखों परिवारों को प्रभावित करने वाली बढ़ती मुद्रास्फीति के साथ आर्थिक पुनरुद्धार के बीच भी संतुलन बैठाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो