लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद ज्यादातर व्यापारिक प्रमुखों पर अधिक लचीला रुख अपनाने का दबाव: अध्ययन

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर लिंक्डइन के एक अध्ययन में कहा गया कि महामारी के बाद भारत में ज्यादातर व्यापारिक प्रमुख अधिक लचीलेपन की पेशकश करने के लिए दबाव महसूस कर रहे हैं और सक्रिय रूप से नई कार्यस्थल नीतियां बना रहे हैं। यह कर्मचारियों को इस बात की अधिक सुविधा देती हैं, कि वे कैसे काम करते हैं और कहां से काम करते हैं।

लिंक्डइन ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ अध्ययन के अनुसार भारत में 80 फीसदी व्यापारिक प्रमुख महामारी के बाद अधिक लचीला रुख अपनाने का दबाव महसूस कर रहे हैं और इस दवाब में कर्मचारियों, प्रबंधकों और सरकार, तीनों का प्रमुख योगदान है।

शोध फर्म जीएफके द्वारा किए गए लिंक्डइन के अध्ययन में भारत के 736 व्यापारिक प्रमुखों से काम के भविष्य, उनके द्वारा लचीलेपन की पेशकश, आगामी चुनौतियों और उन्हें हल करने की उनकी योजनाओं, के बारे में पूछा गया।

लिंक्डइन के भारत में क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने कहा, ‘‘काम की नई दुनिया में लचीलापन सबसे बड़ी प्राथमिकता के रूप में उभरा है, और व्यापारिक प्रमुख इसे अधिक विविध प्रतिभाओं को नियुक्त करने और कारोबारी प्रदर्शन को बेहतर बनाने के अवसर के रूप में देखते हैं।’’

गुप्ता ने कहा कि भारत में लगभग 10 में से नौ प्रमुखों ने कार्यस्थल की नीतियों को तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?