लाइव न्यूज़ :

थोक दवा, चिकित्सा उपकरणों के लिये पीएलआई योजना को उद्योग से सकारात्मक प्रतिक्रिया: सरकार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर रसायन एवं उर्वक मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि थोक दवाओं यानी औषधियों में उपयोग होने वाले प्रमुख रसायनों और चिकित्सा उपकरणों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को उद्योग से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि थोक दवाओं के लिये 83 औषधि बनाने वाली कंपनियों से पीएलआई योजना के तहत 215 आवेदन मिले हैं।

वहीं चिकित्सा उपकरणों के लिये पीएलआई योजना के तहत 23 विनिर्माताओं से 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘आवेदनों के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज (मंगलवार) से शुरू हो गयी है और थोक दवाओं के मामलों में पीएलआई योजना के तहत 136 आवेदनों और चिकित्सा उपकरणों के मामले में 28 आवेदनों को मंजूरी दी जाएगी।’’

बयान में कहा गया है कि दवाओं के मामले में बढ़ती सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए, थोक दवाओं में घरेलू उत्पादन क्षमता को समर्थन से भारतीय औषधि उद्योग बाह्य झटकों से निपटने में सक्षम होगा।

इसमें कहा कि गया है कि चिकित्सा उपकरणों के लिये पीएलआई योजना से उत्पाद विविधीकरण और नवोन्मेषी तथा उच्च मूल्य के चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

सरकार ने तीन मार्च को थोक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं को मंजूरी दी थी। दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये संशोधित दिशानिर्देश 29 अक्टूबर को जारी किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट