लाइव न्यूज़ :

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में शोध परियोजनाओं के लिये पोर्टल शुरू

By भाषा | Updated: January 20, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अनुसंधान परियोजनाओं के लिये बुधवार को एक आरएंडडी पोर्टल का अनावरण किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि लगभग 200 अनुसंधान परियोजनाएं पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री तेली ने कहा कि पोर्टल की शुरुआत से उत्पाद और प्रक्रिया प्रौद्योगिकियों को विकसित करने, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बेहतर पैकेजिंग और मूल्य संवर्धन में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिये प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण और वितरण प्रणाली आवश्यक है, ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खाद्य नियमों और मानकों का पालन किया जाये।

मंत्री ने प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र में अनुसंधान व विकास के लिये पहले आभासी एक्सपो 2021 का उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें