लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'PNB घोटाला' भी यूपीए-2 की देन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 16, 2018 17:51 IST

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा, इस मामले की  जांच चल रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सारा पैसा रिकवर किया जा सके।

Open in App

नई दिल्ली, 16 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 13 हजार 500 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर विपक्ष को दो टूक कहा कि सारे घोटाले यूपीए की देने है। पीएनबी घोटाला यूपीए-2 में 2011 से चल रहा है। वहीं दावोस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीरव मोदी की तस्वीर को लेकर जावड़ेकर ने कहा कि फोटो में साथ होने से कुछ नहीं होता, राहुल गांधी भी नीरव मोदी के एक शोरूम की ऑपनिंग में जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: इन लोगों पर लगे भारत के करोड़ों रुपए लूटने के आरोप, देश छोड़कर भागे

जावड़ेकर ने कहा कि यह मोदी सरकार की सतर्कता है, जिसने इस घोटाले को उजागर किया। यह यूपीए सरकार के दौर में हुए बैंक घोटाला है, न कि एनडीए सरकार का। उन्होंने कहा कि, यह बैंकिंग सेक्टर में हुए अभी तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है, इस मामले की  जांच चल रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सारा पैसा रिकवर किया जा सके।जावड़ेकर ने कहा, घोटाले की भनक लगने के बावजूद यूपीए सरकार के दौरान वित्त सचिव ने कार्रवाई करने के बजाय दिनेश दुबे को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। हम पूछ रहे हैं कि दिनेश दुबे पर दबाव डालने के लिए वित्त सचिव पर किसने दबाव बनाया था।

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखें अब तक के सबसे बड़े घोटाले, PNB घोटाला भी है लिस्ट में

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील मेहता ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा था कि, धोखाधड़ी में शामिल किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, राजनीतिक दलों के नेता धोखाधड़ी के इस मामले को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटे रहे।

सुनील मेहता ने  कहा, "हम स्वच्छ बैंकिंग के लिए जाने जाते हैं। धोखाधड़ी 2011 में शुरू हुई। जैसे ही हमें पता चला, हमने तुरंत नियामकीय व कानून को लागू करने वाली एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। इस धोखाधड़ी में शामिल किसी को भी हम नहीं बख्शेंगे।" 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित