लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: मेहुल चौकसी ने भेजा CBI को जवाब- बिजी हूँ, नहीं आ सकता भारत, मीडिया कर रहा है ट्रायल

By स्वाति सिंह | Updated: March 20, 2018 13:36 IST

जांच में शामिल होने के लिए सीबीआई ने मेहुल चौकसी को नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में उसने वापस आने से इनकार किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी ) घोटाले में आरोपी और गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी ने सीबीआई को अपना जवाब भेजा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच में शामिल होने के लिए सीबीआई ने मेहुल चौकसी को नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में उसने वापस आने से इनकार किया है। चौकसी ने अपने बयान में कहा ' रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने मुझसे बिना किसी संपर्क के मेरा पासपोर्ट निलंबित किया है। मैं आपके कार्यालय का आदर करता हूं। इसके साथ ही मैं यकीन दिलाता हूं कि मैं वापस आने के लिए कोई बहाना नहीं बना रहा।चौकसी ने आगे कहा ' मैं यह बात फिर से दोहराता हूं, मुझे यह जांच में पेशी के लिए बार-बार नोटिस भेजना गलत है। मुझे आश्चर्य होता है जिस तरफ मुझ पर ऐसे आरोप लग रहे हैं। मीडिया अपने आप से लगातार मेरा ट्रायल कर रही है। मैं यहां अपने काम में काफी व्यस्त हूं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि इन मुद्दों को सुलझा सकूं। लेकिन मेरा स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से मैं भारत आने में असमर्थ हूं।बता दें कि सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। 15 फ़रवरी को पीएनबी ने सीबीआई से शिकायत की कि ये जालसाजी 11300 करोड़ रुपये की है। उसके बाद सीबीआई ने मेहुल चौकसी और उनसी जुड़ी गीतांजली जेम्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया है।

इससे पहले भी चौकसी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते आए हैं। पहले भी चौकसी ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखा था। चौकसी ने लिखा था कि विभिन्न एजेंसियां उनके खिलाफ जाँच कर रही हैं जबकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। चौकसी के वकील संजय एबोट ने ये पत्र कर्मचारियों को दिया। चौकसी से जुड़ी कंपनियों में 3500 कर्मचारी हैं। एबोट ने कहा कि ये पत्र कितने कर्मचारियों को मिलेगा ये नहीं पता क्योंकि जांच एजेंसियों ने सर्वर को जब्त कर दिया। चौकसी ने कहा है कि जाँच एजेंसियां उनके कर्मचारियों के मन में डर बैठा रही है।

  

टॅग्स :मेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम