लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी को राहत नहीं, लंदन कोर्ट ने 27 जून तक के लिए बढ़ाई हिरासत

By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2019 16:22 IST

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने प्रत्यर्पण वारंट पर लंदन के मेट्रो बैंक से गिरफ्तार किया था। वह उस समय एक नया बैंक खाता खोलने का प्रयास कर रहा था। तब से वह जेल में है। 

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।इस मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी। 

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गुरुवार को लंदन कोर्ट ने 27 जून तक हिरासत बढ़ा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी। बता दें कि वह 2 अरब डालर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग मामले में भारत प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ मामला लड़ रहे हैं। 

इसी महीने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पिछली सुनवाई के दौरान चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा आर्बुथनोट ने 48 वर्षीय मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

उसके बाद से वह दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। जमानत लेने का यह उसका तीसरा प्रयास था। उन्हें न्यायाधीश आर्बुथनोट के समक्ष 29 को पेश किया जाएगा। 

इस दौरान उनके प्रत्यर्पण से जुड़ी सुनवाई के लिये एक व्यापक समयसीमा निर्धारित किये जाने की संभावना है। इससे पहले न्यायाधीश ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि धोखाधाड़ी बड़ी है और जमानत राशि दोगुनी कर 20 लाख पौंड करने के बावजूद उसके आत्मसमर्पण करने में विफल रहने को लेकर चिंता दूर नहीं होती है। 

मोदी को लंदन पुलिस ने प्रत्यर्पण वारंट पर लंदन के मेट्रो बैंक से गिरफ्तार किया था। वह उस समय एक नया बैंक खाता खोलने का प्रयास कर रहा था। तब से वह जेल में है। 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो