लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: सीबीआई ने बैंक के अधिकारियों से की घंटो तक पूछताछ, 10 के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस  

By IANS | Updated: February 26, 2018 23:02 IST

नीरव मोदी के कार्यालय और ठिकानों की जांच के दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 फरवरी: सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कार्यकारी निदेशक के. वी. ब्रह्माजी राव, दो महाप्रबंधकों और एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में पूछताछ की। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने राव से लगातार तीसरे दिन उसकी मुंबई शाखा में पूछताछ की। रविवार को भी राव से 8 घंटों से ज्यादा पूछताछ की गई थी। उसके साथ पीएनबी के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता से भी शनिवार को पूछताछ की गई थी। 

सूत्रों से मिली जानाकीर के मुताबिक, सीबीआई ने जांच में शामिल नहीं होने वाले नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से गीतांजलि समूह के 10 से अधिकारियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसीज) जारी किया है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, बैंक के अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग खंड के महाप्रबंधक को बैंक के नोस्ट्रो खातों के जमा और निकासी की रोजाना रिपोर्ट तैयार करनी होती है।

सूत्र ने बताया कि सीबीआई ने पिछले हफ्ते साइरिल अमरचंद मंगलदास के मुंबई कार्यालय की तलाशी ली थी। सूत्र ने कहा, "नीरव मोदी के कार्यालय और ठिकानों की जांच के दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज कब्जे में लिया है। उन दस्तावेजों के आधार पर सीबीआई ने कानूनी फर्म की तलाशी ली तथा और अधिक दस्तावेज बरामद किए।"

सूत्र का कहना है कि यह फर्म घोटाले के कुछ दिन पहले ही नीरव मोदी के साथ बैकिंग कार्य में शामिल हुआ। इससे पहले इस फर्म का नीरव मोदी के साथ कोई संबंध नहीं था। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, "जांच चल रही है। सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने जांच अधिकारियों को निश्चित समय में जांच पूरी करने और हर संभव कदम उठाने को कहा है।" दयाल ने कहा, "उन्होंने (वर्मा) अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए।"

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीसीबीईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो