लाइव न्यूज़ :

पीएनबी के पूर्व चीफ ऑडिटर को अदालत ने 12 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 2, 2018 15:00 IST

पीएनबी ने हीरा कारोबारियों नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर 11300 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप लगाया है। सीबीआई मामले की जाँच कर रही है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ हुए 11300 करोड़ रुपये की जालसाजी मामले में बैंक के पूर्व इंटरनल चीफ ऑडिटर बिष्णुब्रत मिश्रा को मुंबई की अदालत ने शुक्रवार (दो मार्च) को 12 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। मिश्रा 14 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। उनसे पीएनबी के साथ हुई जालसाजी के बारे में पूछताछ की जाएगी। बिष्णुब्रत को गुरुवार (एक मार्च) को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने पिछले महीने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की जालसाजी का मामला सीबीआई में दर्ज कराया था। सीबीआई ने मोदी के खिलाफ 280 रुपये की जालसाजी की एफआईआर 31 जनवरी को दर्ज की। 15 फ़रवरी को पीएनबी ने सीबीआई से दोबारा शिकायत करके कहा कि ये धोखाधड़ी करीब 11300 करोड़ रुपये की है।

 

सीबीआई ने इस मामले में नीरव मोदी के मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर की। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी अपने परिवार के साथ जनवरी पहले हफ्ते में ही विदेश जा चुके हैं। मीडिया में रिपोर्ट आई कि नीरव मोदी अमेरिका में है। 

सीबआई ने नीरव मोदी को समन किया तो उसने ईमेल से भेजे जवाब में भारत वापस आने में असमर्थतता जताई। विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के भारत आने से इनकार करने के बाद उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। दोनों के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के कई परिसंपत्तियों पर छापा मारकर उन्हें जब्त कर चुका है। मीडिया में इन परिसंपत्तियों की कीमत कई हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित