लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: ईडी ने नीरव मोदी के बैंक खाते और 43 करोड़ रुपए के शेयर जब्त किए

By IANS | Updated: February 23, 2018 15:11 IST

ईडी ने कहा, "नीरव के जिस बैंक खाते को जब्त किया गया है, उसमें 30 करोड़ रुपये हैं और जब्त शेयर की कीमत 13.86 करोड़ रुपये है।"

Open in App

नई दिल्ली, 23 फरवरी: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बैंक खाते और 43 करोड़ रुपये के कीमत के शेयर जब्त कर दिए गए हैं। ईडी ने यह कार्रवाई 11,300 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले की मौजूदा जांच के संदर्भ में की है। वित्तीय जांच एजेंसी के अनुसार, "पिछले कुछ समय में नीरव के कई ठिकानों पर मारे गए छापे में बड़ी संख्या में आयातित घड़ियां जब्त की गई हैं।"ईडी ने कहा, "नीरव के जिस बैंक खाते को जब्त किया गया है, उसमें 30 करोड़ रुपये हैं और जब्त शेयर की कीमत 13.86 करोड़ रुपये है।" अधिकारियों ने कहा कि छापे के दौरान उन्होंने नीरव से संबंधित स्टील की 176 आलमारियां, 158 बक्से, 60 अन्य कंटेनर जब्त किए हैं।

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी से जुड़ी 9 कंपनियां महज 2 साल में बंद, भाई निशाल मोदी था डायरेक्टर

पीएनबी ने दिया नीरव मोदी के खत का जवाब- नुकसान की भरपाई का पुख्ता प्लान बताओगुरुवार को, एजेंसी ने नीरव और उनके समूह से जुड़े 100 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट, शेयर और लक्जरी कार जब्त किए थे। एजेंसी ने नीरव मोदी के 7.80 करोड़ रुपये के शेयर और म्युचल फंड जब्त कर दिए और इसके साथ ही गीतांजलि समूह के मेहुल चोकसी के 86.72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।एजेंसी ने यह कार्रवाई इस मामले में दो अन्य लोगों के खिलाफ मौजूदा जांच के अंतर्गत की है। इस मामले में उनकी कंपनियों के निदेशकों और बैंक धोखाधड़ी में संलिप्त बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) भी इस मामले की जांच कर रहा है।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)प्रवर्तन निदेशालयसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित