लाइव न्यूज़ :

PM Internship Program 2024: 193 कंपनी और 90849 को मौका?, पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर इस-इस कंपनी ने दिया ऑफर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2024 22:06 IST

PM Internship Program 2024: सरकार का लक्ष्य पांच साल के भीतर 21-24 वर्ष की आयु के एक करोड़ उम्मीदवारों को इंटर्नशिप कराना है ताकि वे रोजगार के लायक बन सकें।

Open in App
ठळक मुद्दे PM Internship Program 2024: इंटर्न को 12 महीने के लिए 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दिया जाएगा।PM Internship Program 2024: केंद्रीय बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी।PM Internship Program 2024: तीन अक्टूबर को इस पोर्टल की शुरुआत की थी।

PM Internship Program 2024: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए निर्धारित पोर्टल पर अबतक 193 कंपनियों ने 90,800 से अधिक इंटर्नशिप अवसरों की पेशकश की है। शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, पीएम इंटर्नशिप योजना के पोर्टल पर जुबिलेंट फूडवर्क्स, मारुति सुजुकी इंडिया, आयशर मोटर, लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी 193 कंपनियों ने इंटर्नशिप अवसरों का ब्योरा रखा है। सरकार ने इंटर्नशिप अवसरों की जानकारी देने के लिए तीन अक्टूबर को इस पोर्टल की शुरुआत की थी।

पायलट परियोजना के तहत इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत दो दिसंबर से होगी। इस वित्त वर्ष के अंत तक करीब 1.25 लाख उम्मीदवारों को योजना के दायरे में लाए जाने की उम्मीद है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पोर्टल पर डाले गए कुल इंटर्नशिप अवसरों की संख्या 11 अक्टूबर को बढ़कर 90,849 हो गई। ये अवसर 24 क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

सबसे अधिक अवसर तेल, गैस एवं ऊर्जा क्षेत्र में हैं और उसके बाद यात्रा एवं आतिथ्य, वाहन और बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का स्थान आता है। सूत्रों ने कहा कि परिचालन प्रबंधन, उत्पादन एवं विनिर्माण, रखरखाव, बिक्री और विपणन सहित 20 से अधिक क्षेत्रों में युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं। ये अवसर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 737 जिलों में उपलब्ध हैं।

केंद्रीय बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी। सरकार का लक्ष्य पांच साल के भीतर 21-24 वर्ष की आयु के एक करोड़ उम्मीदवारों को इंटर्नशिप कराना है ताकि वे रोजगार के लायक बन सकें। योजना के तहत एक इंटर्न को 12 महीने के लिए 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता और 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित