लाइव न्यूज़ :

PM Gati Shakti: ‘प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ एक एकीकृत योजना, पीएम मोदी ने बताए फायदे, विकास के साथ रोजगार, जानिए

By भाषा | Updated: February 28, 2022 14:49 IST

PM Gati Shakti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गति शक्ति पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 2013-14 में भारत सरकार का प्रत्यक्ष पूंजीगत व्यय लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी क्षेत्र को सरकार के साथ साझेदारी करने और निवेश बढ़ाने के लिए भी कहा।वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ‘अंतर’ को पाटने का काम करेगी।साजो-सामान की लागत को कम करने में मदद मिलेगी।

PM Gati Shakti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ‘पीएम गतिशक्ति’ पहल बेहतर समन्वय एवं निगरानी के माध्यम से देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे को और विकसित करने में मदद करेगी। उन्होंने निजी क्षेत्र को सरकार के साथ साझेदारी करने और निवेश बढ़ाने के लिए भी कहा।

मोदी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ एक एकीकृत योजना है, जो लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ‘अंतर’ को पाटने का काम करेगी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे साजो-सामान की लागत को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राजमार्ग, ‘ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी’, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे हर क्षेत्र में निवेश बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम गतिशक्ति’ पहल से निर्यात को बढ़ावा देने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद मिलेगी।

मोदी ने कहा कि इस साल के बजट ने 21वीं सदी में भारत के विकास की गति निर्धारित की है और बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास की इस दिशा से भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत में असाधारण वृद्धि होगी और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने परियोजनाओं को पूरा करने के पारंपरिक तरीकों में हितधारकों के बीच तालमेल की कमी का उल्लेख भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा विभिन्न संबंधित विभागों के बीच स्पष्ट जानकारी की कमी के चलते था। पीएम गति शक्ति के कारण अब हर कोई पूरी जानकारी के साथ अपनी योजना बना सकेगा। इससे देश के संसाधनों का इष्टतम उपयोग भी होगा।’’ उन्होंने पीएम गति शक्ति पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 2013-14 में भारत सरकार का प्रत्यक्ष पूंजीगत व्यय लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मोदी ने कहा, ‘‘सहकारी संघवाद के सिद्धांत को मजबूत करते हुए हमारी सरकार ने इस साल के बजट में राज्यों की सहायता के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। राज्य सरकारें इस राशि का इस्तेमाल मल्टीमॉडल अवसंरचना और अन्य उत्पादक परिसंपत्तियों पर कर सकेंगी।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में संपर्क सुधारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति - राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत वन भूमि और उपलब्ध औद्योगिक संपदा के बारे में भी जानकारी पाई जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत सभी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक मंच पर उपलब्ध है और निजी क्षेत्र को अपनी योजनाओं के लिए इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि भारत में लॉजिस्टिक लागत सकल घरेलू उत्पाद का 13-14 प्रतिशत है और यह दूसरे देशों की तुलना में अधिक है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनौकरीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित