लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना वाहन क्षेत्र की वृद्धि को अगले स्तर पर ले जाएगी : उद्योग जगत

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सरकार की वाहन क्षेत्र के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना उद्योग को ‘आत्मनिर्भर’ बनाएगी और इसकी वृद्धि दर को एक नए स्तर पर ले जाएगी। वाहन उद्योग से जुड़े संगठन और कंपनियों सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए यह बात कही।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वाहन, दवा, दूरसंचार, कपड़ा, खाद्य उत्पाद और सौर फोटोवाल्विक उत्पाद क्षेत्र लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 10 क्षेत्रों को दो लाख करोड़ रुपये का उत्पादन आधारित प्रोत्साहन देने का प्रावधान है।

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने कहा कि उद्योग को इस योजना का लंबे समय से इंतजार था। वहीं वाहन कलपुर्जा कंपनियों के संगठन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एक्मा) ने कहा कि यह योजना उद्योग को शुद्ध निर्यातक बनने में मदद करेगी और आयात पर निर्भरता कम करेगी।

सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम भारतीय वाहन उद्योग में विश्वास जताने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया करते हैं। उद्योग को इस योजना का लंबे समय से इंतजार था। यह उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता और वृद्धि को अगले स्तर तक ले जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि यह योजना घरेलू उद्योग को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने में सक्षम बनाएगी। इसके लिए सरकार ने अगले पांच साल में 57,000 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया है। उद्योग को भारी उद्योग और लोक उपक्रम मंत्रालय द्वारा योजना के विस्तृत ब्यौरे को जारी करने का इंतजार है।

इस बारे में एक्मा के अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा, ‘‘वाहन और वाहन कलपुर्जा क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना को मंजूर करने की घोषणा एक स्वागत योग्य कदम है। यह उद्योग को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।’’

उन्होंने कहा कि संगठन इस योजना से उद्योग को शुद्ध निर्यातक के तौर पर बढ़ावा मिलने और आयात पर निर्भरता कम करने मदद मिलने के लिए आशावान है।

वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने कहा कि पीएलआई योजना से सबसे अधिक लाभ वाहन उद्योग को होगा।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘‘ पीएलआई योजना भारतीय वाहन उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी और इसका भूमंडलीकरण करेगी।’’ उन्होंने कहा कि इस कदम से निर्यात बेहतर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?