लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई, बीएसई दिल्ली के अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेंगे

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि उसने नयी दिल्ली स्थित तीरथ राम शाह चैरिटेबल अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए स्टॉक एक्सचेंज, बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के साथ हाथ मिलाया है।

चैंबर ने बयान में कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी एक वास्तविक जमीनी हकीकत है, जिसने कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान पूरे भारत में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज में बाधा उत्पन्न की है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस संबंध में, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और बीएसई तथा वित्तीय कारोबार करने वाले समुदाय, ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए संसाधनों को जुटाने और उसे बढ़ाने के लिए आगे आए हैं।’’

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि ये संयंत्र अस्पताल में ऑक्सीजन की निरंतर मुफ्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेंगे।

बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा, ‘‘हम सभी देशभर के अस्पतालों में चिकित्सा ऑक्सीजन की अत्यधिक कमी के कारण बनी गंभीर स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। बीएसई अपने सभी सदस्यों से ऐसे कार्यो में योगदान करने की अपील करता है ताकि हम अपने समुदायों को जरूरत पड़ने पर सहायता प्रदान कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें