लाइव न्यूज़ :

व्यक्तिगत खरीदारों के लिए पीएफसी का 5,000 करोड़ रुपये का बांड निर्गम शुक्रवार को खुलेगा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने व्यक्तिगत खरीदारों के लिए अपने पहले 5,000 करोड़ रुपये के करयोग्य बांड(जिनकी ब्याज आय पर कर लगेगा) निर्गम की घोषणा की है। यह निर्गम शुक्रवार यानी 15 जनवरी को खुलेगा। कंपनी ने कहा है कि आगे वह इसी तरह के और निर्गम लाएगी।

पीएफसी की योजना दो चरणों में बांड (एनसीडी) के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसका पहला चरण 15 जनवरी को खुलकर 29 जनवरी को बंद होगा।

ये बांड 3 वर्ष, 5 , 10 और 15 वर्ष की परिपक्वता वाले है। संस्थागत और गैर संस्थागत निवेशकों को 3 वर्ष, 5 और 15 वर्ष के बांड पर क्रमश: 4.65 प्रतिशत, 5.65 प्रतिशत और 6.78-6.95 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस वर्ग के निवेशकों को 10 वर्ष के बांड पर 6.53 - 6.80प्रतिशत ब्याज की प्राप्ति होगी।

पीएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर एस ढिल्लों ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी विविधीकरण के आधार पर यह निर्गम ला रही है। आगे चलकर कंपनी फिर ऐसा करेगी। दस वर्ष के बांड पर ब्याज

यह पूछे जाने पर कि क्या समूची 10,000 करोड़ रुपये की राशि चालू वित्त वर्ष में ही जुटाई जाएगी, ढिल्लों ने कहा कि यह पहले चरण के निर्गम को मिली प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

पीएफसी इससे पहले खुदरा निवेशकों के लिए करमुक्त संरचना बांड लेकर आई थी। यह व्यक्तिगत खरीदारों के लिए उसका पहला करयोग्य निर्गम है।

ढिल्लों ने बताया कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 67,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 2020-21 में कंपनी की कुल 1.18 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना है।

इन बांड को बीएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा। अधिक अभिदान मिलने पर बांड का आवंटन आनुपातिक आधार पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें