लाइव न्यूज़ :

पीएफसी, आरईसी बिहार में बिजली परियोजना कंपनी को देंगे 8,520 करोड़ रुपये का ऋण

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सरकारी उपक्रम पीएफसी और आरईसी ने बिहार के बक्सर में ताप विद्युत संयंत्र के लिए 8,520 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करने के मकसद से एसजेवीएन कंपनी के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

पीएफसी के एक बयान में कहा है, ‘‘पीएफसी लिमिटेड ने आरईसी लिमिटेड के साथ मिलकर 26 नवंबर, 2020 को 660-660 मेगावाट की दो यूनिटों वाले प्रस्तावित बक्सर तापा-बिजली संयंत्र के लिए 8,520.46 करोड़ रुपये के सावधिक ऋण के लिए एसजेवीएन थर्मल (पी) लिमिटेड (एसटीपीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

एसटीपीएल, एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और इस परियोजना को अंजाम दे रही है। बक्सर थर्मल पावर परियोजना के 2023-24 में चालू होने की उम्मीद है जहां बिहार और अन्य राज्यों की भविष्य की बिजली की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लगभग 982.8 करोड़ यूनिट बिजली पैदा किये जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें