लाइव न्यूज़ :

पेट्रोनेट एलएनजी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 636 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त देश की सबसे बड़ी गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 636 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ए के सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 520 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान महामारी की वजह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू था जिससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं और ईंधन की मांग में कमी आई थी।

हालांकि, जनवरी-मार्च के 643 करोड़ रुपये की तुलना में जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ घटा है।

पेट्रोनेट गुजरात के दाहेज तथा केरल के कोच्चि में दो तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात टर्मिनलों का परिचालन करती है। कंपनी ने कहा कि जून में समाप्त तिमाही में दाहेज टर्मिनल ने 194 ट्रिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (टीबीटीयू) एलएनजी का प्रसंस्करण किया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 181 टीबीटीयू तथा 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में 204 टीबीटीयू रहा था।

दाहेज देश का सबसे बड़ा एलएनजी आयात टर्मिनल है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने कोच्चि टर्मिलन में 209 टीबीटीयू एलएनजी का प्रसंस्करण किया। एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 190 टीबीटीयू और मार्च, 2021 में समाप्त तिमाही में 218 टीबीटीयू रहा था।

सिंह ने कहा कि कुछ खरीदारों ने ऊंची कीमतों की वजह से एलएनजी कॉर्गो को फिलहाल टाल दिया। इसे अब मौजूदा तिमाही में भेजने की तैयारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें