लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम मंत्रालय ने खनिज तेल में हाइड्रोजन को शामिल करने का प्रस्ताव रखा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून पेट्रोलियम मंत्रालय ने ‘खनिज तेलों’ की परिभाषा के भीतर हाइड्रोजन जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को शामिल करने के लिए मौजूदा कानून में संशोधन का प्रस्ताव दिया है।

गौरतलब है कि ‘खनिज तेलों’ की खोज और उत्पादन के लिए सरकार लाइसेंस देती है।

मंत्रालय ने कहा कि तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक 2021 के जरिए मौजूदा कानून में संशोधन करने का प्रस्ताव है, ताकि अगली पीढ़ी के स्वच्छ ईंधन की खोज, विकास और उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही नियामक चुनौतियों और जोखिमों को कम किया जा सके। मंत्रालय ने इसके लिए हितधारकों से सुझाव मांगे हैं।

प्रस्तावित विधेयक के तहत हाइड्रोजन जैसे ऊर्जा के आधुनिक और स्वच्छ स्रोतों को अपने दायरे में शामिल करके ‘खनिज तेलों’ की एक नई परिभाषा तैयार करने की बात भी कही गई है।

परंपरागत रूप में खनिज तेल का अर्थ प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम तेल सहित विभिन्न रूपों में हाइड्रोकार्बन से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब