लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सरकार के उच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल और अब तक सबसे महंगा डीजल, जानें कीमतें

By भाषा | Updated: April 22, 2018 12:06 IST

पेट्रोल की कीमतें आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। डीजल भी अब तक सबसे ज्यादा महंगा हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैलः पेट्रोल की कीमतें आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। डीजल भी अब तक सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 74.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दरें 65.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयीं। इससे उपभोक्ताओं के ऊपर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग तेज हो गयी है। सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियां पिछले साल जून से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें संशोधित कर रही हैं। आज जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतें 19-19 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गयी हैं।

यह भी पढ़ेंः शादी के सीजन में बढ़ने लगे सोना-चांदी के दाम, खरीदारों की ढीली होगी जेब

अधिसूचना में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से घरेलू बाजार में भी वृद्धि करनी पड़ी है। इससे पहले कल भी पेट्रोल की कीमतें 13 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल की कीमतें 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ायी गयी थीं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 74.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है जो 14 सितंबर 2013 के बाद का उच्च स्तर है। तब पेट्रोल 76.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ेंः- बलात्कारियों की अब खैर नहीं, आसान भाषा में समझें रेप पर कानून के नए प्रावधान

दक्षिण एशियाई देशों में भारत में पेट्रोल - डीजल की कीमतें सर्वाधिक हैं। देश में विपणन दरों में लगभग आधी हिस्सेदारी करों की है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच उत्पाद शुल्क में नौ बार बढ़ोत्तरी की। उत्पाद शुल्क में महज एक बार पिछले साल अक्तूबर में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी। 

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीज़ल की कीमतेंनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम