लाइव न्यूज़ :

छह माह में पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटे, डीजल कीमतें घटकर 73 रुपये प्रति लीटर से नीचे

By भाषा | Updated: September 12, 2020 13:44 IST

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब पेट्रोल घटकर 81.86 रुपये प्रति लीटर रह गया है। अभी तक यह 81.99 रुपये प्रति लीटर था। तीन दिन में पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछह महीने में पहली बार 10 सितंबर को पेट्रोल कीमतों में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। राजधानी में डीजल का दाम अब 73.05 रुपये प्रति लीटर से घटकर 72.93 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। पहली कटौती तीन सितंबर को की गई थी। उस समय से डीजल का भाव दिल्ली में 63 पैसे प्रति लीटर घट चुका है।

नई दिल्लीः डीजल की कीमतों में शनिवार को 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। इससे डीजल अब 73 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। वहीं पेट्रोल के दाम भी 13 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं।

छह माह में पेट्रोल कीमतों में दूसरी बार कटौती हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब पेट्रोल घटकर 81.86 रुपये प्रति लीटर रह गया है। अभी तक यह 81.99 रुपये प्रति लीटर था। तीन दिन में पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटाए गए हैं।

छह महीने में पहली बार 10 सितंबर को पेट्रोल कीमतों में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का दाम अब 73.05 रुपये प्रति लीटर से घटकर 72.93 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। मार्च के मध्य से डीजल की मूल्य-दर में पहली कटौती तीन सितंबर को की गई थी। उस समय से डीजल का भावदिल्ली में 63 पैसे प्रति लीटर घट चुका है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने मार्च के मध्य से बेंचमार्क लागत में गिरावट के बीच उत्पाद शुल्क में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को समायोजित करने के लिए 82 दिन तक वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं किया था।

तीन सितंबर को पहली बार डीजल के दाम घटाए गए थे। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लागत के अनुरूप कीमतों में संशोधन शुरू किए जाने के बाद सात जून से 25 जुलाई के दौरान डीजल के दाम 12.55 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। 25 जुलाई से दिल्ली को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।

दिल्ली में मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की वजह से डीजल के दाम 8.38 रुपये प्रति लीटर घटे हैं। पेट्रोल में से सात जून से 29 जून के दौरान 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। कीमतों में संशोधन की प्रक्रिया 16 अगस्त से फिर शुरू हुई। उस समय से पेट्रोल 1.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। कुल मिलाकर सात जून से पेट्रोल के दाम 10.68 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजल का भावपेट्रोल का भावदिल्लीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?