लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल तीन साल में सबसे ऊपर, दिल्ली में कीमत हुई 71 रुपये प्रति लीटर

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2018 10:23 IST

मुंबई में गुरुवार 18 जनवरी को पेट्रोल 79.44 रुपये प्रति लीटर था जबकि कोलकाता में 74.28 रुपये लीटर और चेन्नई में 74.20 रुपये प्रति लीटर।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल 71.56 रुपय प्रति लीटर हो गया है, जोकि करीब तीन साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली में एक जुलाई को पेट्रोल की कीमत 73.60 रुपये प्रति लीटर थी। तेल की कीमतों की रोजाना समीक्षा के आधार पर गुरुवार 18 जनवरी को पेट्रोल 17 पैसे महंगा हो गया जबकि डीजल में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। पेट्रोलियम उत्पाद को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे से बाहर रखा गया है। राज्यों की ओर से इस पर लगाए गए करों के अनुसार हर राज्य में इनकी कीमतों पर अंतर देखा जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले पर्वितन का घरेलू बाजार में तेल की कीमतों पर तत्काल असर पड़ता है। पेट्रोलियम उत्पाद को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखा गया है। राज्यों की ओर से इस पर लगाए गए करों के अनुसार हर राज्य में इनकी कीमतों पर अंतर देखा जाता है। 

मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल 79.44 रुपये प्रति लीटर था जबकि कोलकाता में 74.28 रुपये लीटर और चेन्नई में 74.20 रुपये प्रति लीटर।  इसी प्रकार, डीजल की कीमत गुरुवार को दिल्ली में 62.25 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, चेन्नई में डीजल 65.63 रुपये लीटर, कोलकाता में 64.91 और मुंबई में 66.30 रुपये प्रति लीटर बिका।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 जनवरी को कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी उत्पादन में कमी और मांग में इजाफा होने की वजह से आई है।

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीज़ल की कीमतेंदिल्ली समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स