लाइव न्यूज़ :

कीमत बढ़ने के बाद मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में वृद्धि होने के बाद पेट्रोल और डीजल की दरें बढ़ाने के कारण मुंबई में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 99 रुपये प्रति लीटर के स्तर को लांघ गई है।

राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 29 पैसे की वृद्धि की गई।

यह बढ़ोतरी - इस महीने दसवीं बार की गई है जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अब तक के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में कीमतें पहले ही 100 रुपये की सीमा को पार कर चुकी थीं और नवीनतम वृद्धि के साथ, मुंबई में भी कीमत उस उच्च स्तर की ओर बढ़ रही थी।

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब 99.14 रुपये और डीजल 90.71 रुपये प्रति लीटर के भाव है।

वैट और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों की वजह से ईंधन की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग होती हैं। राजस्थान देश में पेट्रोल पर सबसे अधिक मूल्यवर्धित कर (वैट) लगाता है, इसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान आता है।

यह बढ़ोतरी 15 मार्च के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर उठने के बाद हुई है।

चार मई के बाद से कीमतों में यह दसवीं वृद्धि है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में देश का सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल क्रमश: 103.80 रुपये प्रति लीटर और 96.30 रुपये प्रति लीटर के भाव उपलब्ध है।

कीमतों में 10वीं बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.78 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो