लाइव न्यूज़ :

Petrol, Diesel Prices: भाजपा शासित इस राज्य में बढ़ा पेट्रोल, डीजल पर वैट, विपक्ष हुआ हमलावर

By रुस्तम राणा | Updated: June 21, 2024 18:44 IST

जारी अधिसूचना के अनुसार, शनिवार (22 जून) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 1 रुपये प्रति लीटर और 0.35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जारी अधिसूचना में राज्य वित्त विभाग ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 21.5% कर दिया है, जबकि डीजल पर वैट अब 17.5% रहेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देगोवा सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने की अधिसूचना जारी कीपेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 1 रुपये प्रति लीटर और 0.35 रुपये की बढ़ोतरी की गईसरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर में क्रमशः 29.84% और 18.44% की वृद्धि की

Petrol, Diesel Prices News: गोवा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने की अधिसूचना जारी की। जारी अधिसूचना के अनुसार, शनिवार (22 जून) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 1 रुपये प्रति लीटर और 0.35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जारी अधिसूचना में राज्य वित्त विभाग ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 21.5% कर दिया है, जबकि डीजल पर वैट अब 17.5% रहेगा। 

पिछले सप्ताह कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य द्वारा बिक्री कर में संशोधन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। राजपत्र अधिसूचना के अनुसार सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर में क्रमशः 29.84% और 18.44% की वृद्धि की है।

21 जून की मध्यरात्रि से लागू होने वाली कीमतों में बढ़ोतरी की विपक्ष ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता यूरी एलेमाओ ने मांग की है कि गोवा सरकार इस बढ़ोतरी को वापस ले, खासकर इसलिए क्योंकि यह बढ़ोतरी बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद की गई है। इस महीने की शुरुआत में बिजली की कीमत में 0.30 रुपये से लेकर 0.90 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर निशाना साधते हुए अलेमाओ ने कहा, "लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और असंवेदनशील भाजपा सरकार ने ईंधन पर वैट बढ़ा दिया है। पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को आयोजनों पर फिजूलखर्ची रोकनी चाहिए और मितव्ययिता के उपाय अपनाने चाहिए।"

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो