पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा, जानिए दिल्ली में क्या है रेट

By रामदीप मिश्रा | Published: May 24, 2019 11:08 AM2019-05-24T11:08:14+5:302019-05-24T11:20:03+5:30

बताया जा रहा है कि केंद्र में नई सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने की आशंका है। हालांकि पिछले दिनों जिस तरह इनकी कीमतें बढ़ी हैं, उससे संकेत मिलते हैं आगामी दिनों में दामों में बढ़त आहिस्ता-आहिस्ता होगी।

Petrol, Diesel Prices Hiked 24th may 2019 | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा, जानिए दिल्ली में क्या है रेट

File Photo

पेट्रोल-डीजल के दाम धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं और महंगाई की मार आमजन की जेब पर भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार (25 मई) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 71.39 रुपये पर लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 16 पैसे की वृद्धि हुई और यह दिल्ली में 66.45 रुपये पर पहुंच गया है। 

बताया जा रहा है कि केंद्र में नई सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने की आशंका है। हालांकि पिछले दिनों जिस तरह इनकी कीमतें बढ़ी हैं, उससे संकेत मिलते हैं आगामी दिनों में दामों में बढ़त आहिस्ता-आहिस्ता होगी।

बीते दिनों की पेट्रोल की कीमतें
Month                Delhi   Kolkata Mumbai Chennai
May 23, 2019    71.25    73.32    76.86    73.95
May 22, 2019    71.17    73.24    76.78    73.87
May 21, 2019    71.17    73.24    76.78    73.87
May 20, 2019    71.12    73.19    76.73    73.82
May 19, 2019    71.03    73.11    76.64    73.72
May 18, 2019    71.03    73.11    76.64    73.72
May 17, 2019    71.10    73.17    76.71    73.79
May 16, 2019    71.18    73.25    76.79    73.88
May 15, 2019    71.18    73.25    76.79    73.88
May 14, 2019    71.18    73.25    76.79    73.88
May 13, 2019    71.43    73.50    77.04    74.14
May 12, 2019    71.73    73.79    77.34    74.46
May 11, 2019    72.15    74.21    77.75    74.90
May 10, 2019    72.63    74.68    78.23    75.40
May 09, 2019    72.84    74.88    78.44    75.63
May 08, 2019    73.00    75.04    78.59    75.79
May 07, 2019    73.00    75.04    78.59    75.79
May 06, 2019    73.00    75.04    78.59    75.79
May 05, 2019    73.07    75.11    78.66    75.87
May 04, 2019    73.13    75.15    78.71    75.92
May 03, 2019    73.07    75.08    78.64    75.84
May 02, 2019    73.07    75.08    78.64    75.84
May 01, 2019    73.13    75.15    78.70    75.90

बीते दिनों की डीजल की कीमतें
Month                 Delhi    Kolkata    Mumbai    Chennai
May 23, 2019    66.29    68.05    69.46    70.07
May 22, 2019    66.20    67.96    69.36    69.97
May 21, 2019    66.20    67.96    69.36    69.97
May 20, 2019    66.11    67.86    69.27    69.88
May 19, 2019    65.96    67.71    69.11    69.72
May 18, 2019    65.96    67.71    69.11    69.72
May 17, 2019    65.96    67.71    69.11    69.72
May 16, 2019    65.91    67.66    69.05    69.66
May 15, 2019    65.86    67.61    69.00    69.61
May 14, 2019    65.86    67.61    69.00    69.61
May 13, 2019    65.98    67.73    69.13    69.74
May 12, 2019    66.11    67.86    69.27    69.88
May 11, 2019    66.28    68.04    69.45    70.06
May 10, 2019    66.47    68.23    69.65    70.26
May 09, 2019    66.56    68.32    69.74    70.36
May 08, 2019    66.66    68.40    69.81    70.43
May 07, 2019    66.66    68.40    69.81    70.43
May 06, 2019    66.66    68.40    69.81    70.43
May 05, 2019    66.66    68.40    69.81    70.43
May 04, 2019    66.71    68.45    69.86    70.48
May 03, 2019    66.66    68.39    69.77    70.39
May 02, 2019    66.66    68.39    69.77    70.39
May 01, 2019    66.71    68.45    69.83    70.44

कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से सरकार ईरान से कच्चा तेल नहीं खरीद सकती है। साथ ही इसके पास ईरान के तेल का विकल्प नहीं है। सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों से अतिरिक्त तेल खरीदने के बाद भी करीब 13-14 मिलियन टन तेल की कमी रहेगी। अमेरिकी प्रतिबंध से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बढ़ने की आशंका बनी रहेगी। इस वजह से तेल कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव रहेगा।

भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल नियंत्रणमुक्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की दर के अनुसार भारत में पेट्रोल और डीजल की दर हर दिन तय की जाती है। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में होने वाले उतार-चढ़ाव पर भी पेट्रोल-डीजल का रेट निर्भर होता है। 

English summary :
Prices of petrol and diesel have started to rise gradually. Oil companies have increased prices of petrol and diesel on Friday (May 24th). Petrol is 14 paisa hike. Its price in Delhi has gone up to Rs 71.39 a liter.


Web Title: Petrol, Diesel Prices Hiked 24th may 2019

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे