लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

By रुस्तम राणा | Updated: November 4, 2021 10:27 IST

दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपये और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपये और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर में पेट्रोल 7.45 रुपये, तो डीजल 7.90 रुपये हुआ महंगाअंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से और भी महंगा होगा तेल

नई दिल्ली: रोजाना पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। माह के दूसरे दिन जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपये और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपये और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

शहरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल - 110.04 प्रति लीटर; डीजल - 98.42 प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 115.85  प्रति लीटर; डीजल - 106.62 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 110.49 प्रति लीटर; डीजल - 101.56 प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 106.66  प्रति लीटर; डीजल - 102.59 प्रति लीटर

अक्टूबर में 7.45 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बढ़ रहे हैं, जिसका असर घरेलु बाजार में भी देखा जा रहा है। अक्टूबर माह में पेट्रोल 7.45 रुपये महंगा हुआ है तो वहीं डीजल की कीमत 7.90 रुपये बढ़ी है।   सितंबर के आखिरी सप्ताह से लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। रोजाना पेट्रोल डीजल में 30-35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो रही है। बाजार का अनुमान ये है कि अभी क्रूड ऑयल और भी महंगा होगा, जिससे तेल के दाम और भी बढ़ेंगे।  

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें