लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लग रही है आग, आज फिर बढ़े दाम, जानें नया रेट

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2021 09:10 IST

30 अक्टूबर को जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 108.99 रुपये और डीजल के लिए 97.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 114.81 रुपये और डीजल 105.86 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धिमुंबई में पेट्रोल 114.81 तो डीजल 105.86 रुपये प्रति लीटर हुआ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना आग लग रही है। दिन व दिन तेल के आसमान को छूते दाम आम जनता के आंसू निकाल रहे हैं। आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। 30 अक्टूबर को जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 108.99 रुपये और डीजल के लिए 97.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 114.81 रुपये और डीजल 105.86 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

शहरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल - 108.99 प्रति लीटर; डीजल - 97.72 प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 114.81  प्रति लीटर; डीजल - 105.86 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 109.46 प्रति लीटर; डीजल - 100.84  प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 105.74  प्रति लीटर; डीजल - 101.92 प्रति लीटर

विश्व बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं तेल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले महीने के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई थीं, वो थमती नहीं दिख रही हैं। रोजाना 35 पैसे बढ़ते-बढ़ते अक्टूबर में पेट्रोल 7 रुपये से अधिक महंगा हो गया है। देशभर के राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। वहीं कई जगहों पर डीजल भी शतक के पार जा चुका है। 

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?