लाइव न्यूज़ :

बेलगाम तेल के दाम, आज फिर हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नया रेट

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2021 07:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धिमुंबई में पेट्रोल 114.47  रुपये, तो डीजल 105.49 रुपये प्रति लीटर हुआ

पेट्रोलडीजल के लगातार बढ़ते दाम से जनता बेहाल है। तेल की कीमतें बेलगाम हो रही हैं। आज फिर से पेट्रोलडीजल के दाम में वृद्धि देखने को मिली है। 29 अक्टूबर को जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 108.64 रुपये और डीजल के लिए 97.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 114.47  रुपये और डीजल 105.49 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

शहरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल - 108.29 प्रति लीटर; डीजल - 97.02 प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 114.47  प्रति लीटर; डीजल - 105.49 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 109.02 प्रति लीटर; डीजल - 100.49 प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 105.43 प्रति लीटर; डीजल - 101.59 प्रति लीटर

लगातार बढ़ रहे हैं तेल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो महीनों में कच्चे तेल के दाम 20 फीसदी के करीब बढ़े हैं। इससे ईंधन महंगा हुआ है और महंगाई भी बढ़ी है। इसका सीधा असर जनता की पॉकेट में पड़ रहा है। कई शहरों में डीजल सौ रूपये के पार बिक रहा है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?