लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: दो दिनों के ब्रेक के बाद आज फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में 108 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2021 08:02 IST

28 अक्टूबर को जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये और डीजल के लिए 97.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धिमुंबई में पेट्रोल 114.14 तो डीजल 105.12 रुपये प्रति लीटर हुआ

पेट्रोल-डीजल के दाम अनियंत्रित होकर लगातार बढ़ रहे हैं। अक्टूबर माह में ही तेल की कीमतों का ग्राफ काफी ऊपर चढ़ा है। हालांकि इस हफ्ते के पहले दोनों दिनों तक तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन 28 अक्टूबर को जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये और डीजल के लिए 97.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 114.14  रुपये और डीजल 105.12 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

शहरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल - 108.29 प्रति लीटर; डीजल - 97.02 प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 114.14  प्रति लीटर; डीजल - 105.12 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 108.78 प्रति लीटर; डीजल - 100. 14 प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 105.13 प्रति लीटर; डीजल - 101.25 प्रति लीटर

विश्व बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं तेल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो महीनों में कच्चे तेल के दाम 20 फीसदी के करीब बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड अब 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे ईंधन महंगा हुआ है और मुद्रास्फीति की आशंका बढ़ी है। इसका सीधा असर घरेलु बाजार में भी देखा जा रहा है, सितंबर के आखिरी सप्ताह से डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल