लाइव न्यूज़ :

Petrol Disel price: बढ़ते दामों की मार, दिल्ली में पेट्रोल से महंगा हो गया डीजल

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2020 10:14 IST

Petrol Disel price: देश के मेट्रो शहरों में पेट्रोल के दाम में आज कोई वृद्धि नहीं की गई है जबकि डीजल के दाम बढ़े हैं। इसके बाद दिल्ली में डीजल अब पेट्रोल से ज्यादा महंगा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल का दाम 79.40 रुपये प्रति लीटर है, आज नहीं हुई कोई वृद्धिडीजल के दाम बढ़ और आज ये 79.88 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है

कोरोना वायरस संक्रमण और आर्थिक संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आलम अब ये हो गया है दिल्ली में डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हो गये हैं। तेल कंपनियों ने बुधवार को मेट्रो शहरों में पेट्रोल के दाम में कोई वृद्धि नहीं की जबकि डीजल के दाम लगातार 18वें दिन बढ़ाए गए। 

कोरोना लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगातार 82 दिन तक तेल कंपनियों ने दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, अब ये पहले की तरह जारी है। बहरहाल, इसी के साथ दिल्ली में डीजल के दाम अब बढ़कर 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, पेट्रोल के दाम कल के 79.40 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

हालांकि, देश के अन्य मेट्रो शहरों कोलकाता, मुंबई और चेन्नई की बात करें तो यहां अब भी डीजल के दाम पेट्रोल से कम हैं। पिछले 18 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल के दाम कुल 9.41 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े हैं। वहीं, डीजल के दामों में 9.58 रुपये की वृद्धि हुई है।

शहरपेट्रोल के दामडीजल के दाम
दिल्ली79.7679.88
कोलकाता81.4575.06
मुंबई86.5478.22
चेन्नई83.0477.17

बता दें कि तेल कंपनियां पूरे देश में समान रूप से दाम बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में इन दोनों ईंधनों पर अलग अलग दर से बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) लगने से खुदरा दाम अलग अलग होते हैं। तेल कंपनियों ने 7 जून से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन शुरू किया। उसके बाद से पिछले 18 दिन से इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 

पेट्रोल-डीजल के दाम पर विपक्ष हुई हमलावर

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ वह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह आंदोलन किया जाएगा तथा तारीखों के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी। 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘जिस प्रकार मोदी सरकार लोगों को, 17 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर लूट रही है, इस पर बहुत जल्द भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक जन आंदोलन का कार्यक्रम तैयार कर मीडिया को सूचित करेगी।' 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोल का भावदिल्लीडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें