लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में वृद्धि के साथ भारत में और महंगा हो सकता है पेट्रोल, डीजल

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के बाद देश में पेट्रोल, डीजल की खुदरा कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। तेल की वैश्विक कीमतें बढ़ने की स्थिति में तेल कंपनियां के मार्जिन पर दबाव बढ़ जाता है।

सूत्रों ने इसका जिक्र करते हुये कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय कीमतों में फिर से तेजी आने लगी है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमतें अगस्त माह के औसत दाम की तुलना में प्रति बैरल लगभग चार से छह डॉलर ऊपर पहुंच गईं हैं। हालांकि, तेल कंपनियों द्वारा अभी तक खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गयी है।

सूत्रों के अनुसार अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़े हुये स्तर पर बनी रहती हैं, तो तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि करनी होगी।

पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में आखिरी बार क्रमश: 17 जुलाई और 15 जुलाई को वृद्धि की गयी थी।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.62 रुपये प्रति लीटर है।

जुलाई की तुलना में इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की औसत कीमत में प्रति बैरल तीन डॉलर से अधिक की गिरावट हुई थी। ऐसा अमेरिका और चीन के मिश्रित आर्थिक आंकड़ों और कोरोना विषाणु के तेजी से फैलते डेल्टा वेरिएंट के कारण एशिया में आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों के बीच हुआ था।

इस कारण से 18 जुलाई के बाद से तेल विपणन कंपनियों द्वारा दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में क्रमश: 0.65 रुपये प्रति लीटर और 1.25 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। आखिरी बार पांच सितंबर को कीमतों में कमी की गयी थी।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ताजा घटनाक्रम के साथ कच्चे तेल की कीमतों में अगस्त के अंतिम सप्ताह से लगातार उछाल आना शुरू हो गया। ब्रेंट कच्चा तेल की वायदा कीमत शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 75.02 डालर प्रति बैरल पर बोली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते