लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आज बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए 19 जुलाई को क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 08:48 IST

कोलकाता में डीजल का रेट 68.31 रुपये, मुंबई में 69.43 और चेन्नई में 69.96 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल के ये रेट सभी शहरों में 19 जुलाई की सुबह 6 बजे से लागू हैं।

Open in App

दिल्ली में पेट्रोल के दाम में आज मामूली बढ़त हुई है। पेट्रोल आज दिल्ली में 73.35 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल का दाम 73.27 रुपये प्रति लीटर था। डीजल के दाम में कोई अंतर नहीं आया है। दिल्ली में यह आज भी 66.24 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा हैै। कोलकाता में आज पेट्रोल का रेट 75.77 रुपये प्रति लीटर है और कल के रेट से यह 12 पैसे ज्यादा है। मुंबई में आज पेट्रोल 78.96 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 76.18 रुपये प्रति लीटर की दर बिक रहा है। 

कोलकाता में डीजल का रेट 68.31 रुपये, मुंबई में 69.43 और चेन्नई में 69.96 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल के ये रेट सभी शहरों में 19 जुलाई की सुबह 6 बजे से लागू होंगे। गौरतलब है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल, डीजल पर लगाये गये उपकर और एक करोड़ रुपये से अधिक की नकद निकासी पर दो प्रतिशत टीडीएस काटे जाने के प्रस्ताव को वापस लेने की विपक्ष की मांग को गुरुवार को स्वीकार नहीं किया। वर्ष 2019- 20 के आम बजट से जुड़े वित्त विधेयक (दो) 2019 पर लोकसभा में हुई चर्चा का उत्तर देते हुये वित्त मंत्री ने ये बात कही। 

विपक्ष ने सालभर में बैंक खातों से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकद निकासी पर दो प्रतिशत की दर से टीडीएस काटे जाने, पेट्रोल, डीजल पर दो-दो रुपये अतिरिक्त शुल्क-उपकर लगाने और न्यूजप्रिंट पर 10 प्रतिशत की दर से सीमा शुल्क लगाने के बजट प्रस्तावों को वापस लेने की मांग की थी। 

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
गुड़गांव73.11 रुपये65.25 रुपये
पटना 77.11 रुपये69.61 रुपये
नोएडा72.54 रुपये65.38 रुपये
जयपुर 76.94 रुपये71.25 रुपये
लखनऊ72.47 रुपये65.24 रुपये
भुवनेश्वर72.34 रुपये70.91 रुपये
भोपाल78.49 रुपये69.61 रुपये
चंडीगढ़69.30 रुपये63.04 रुपये
आगरा 72.39 रुपये65.13 रुपये
अहमदाबाद70.74 रुपये69.32 रुपये
टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?