लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, यहां चेक करें आज के ताजा भाव

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2020 06:20 IST

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी समेत सभी महानगरों में दाम मंगलवार को स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में दाम मंगलवार को स्थिर हैं।  सरकारी तेल कंपनियों ने भाव में इजाफा नहीं किया है। वहीं बीते दिनों दिल्ली में डीजल की कीमतों को देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने डीजल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया था, जिसके बाद डीजल 8.38 रुपए तक सस्ता हो गया था। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.05 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11  रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है। 

जुलाई महीने सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा

जुलाई महीने में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही थी। बीते महीने 10 किस्तों में जो डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (4 अगस्त, 2020)

आगरा- 80.84 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.93 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.10 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.36 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.11 रुपये/लीटरभोपाल- 88.11 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.44 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (4 अगस्त, 2020)

आगरा- 73.51 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.11 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.86 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.28 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.88 रुपये/लीटरभोपाल- 81.26 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 73.21 रुपये/लीटर

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो