लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 20 जून को अपने शहर का रेट

By स्वाति सिंह | Updated: June 20, 2020 07:44 IST

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।   

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल का दाम  78.37 रुपये प्रति लीटर हो गया।दिल्ली में डीजल का दाम 77.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।  

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने लगातार 13वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की है। शनिवार (20 जून) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 78.37 रुपये से बढ़कर 78.88 रुपये प्रति लीटर हो गई जो कि 51 पैसे प्रति लीटर महंगा है। इसी तरह डीजल की कीमत 77.06 रुपये से बढ़कर 77.67 रुपये प्रति लीटर हो गई जो कल के मुकाबले 61 पैसे महंगा है।

मुंबई में 85.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 80.13 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 81.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की बात करे तो मुंबई में डीजल 75.53 रुपये और कोलकाता में 72.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 74.77  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

तेल कंपनियां सात जून से बढ़ा रही हैं ईंधन के दाम

तेल कंपनियों ने मई 2017 से पेट्रोल, डीजल के दाम दैनिक आधार पर अंतरराष्ट्रीय मूल्य के अनुरूप संशोधन की शुरुआत की थी। कंपनियों ने सात जून के बाद से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन का काम फिर शुरू किया है। इससे पहले मार्च 2020 के बीच में इसे रोक दिया गया था। करीब 82 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मध्य मार्च में जब कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लगाने की तैयारियां चल रही थी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिर रहे थे तब सरकार ने ईंधन पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगा दिया और राजस्व बढ़ाने के उपाय किये। हालांकि, उत्पाद शुल्क वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर नहीं पड़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के साथ इसे समायोजित कर दिया गया। 

घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत 

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो