लाइव न्यूज़ :

पेप्सिको ने सीएससी के साथ भागीदारी का तीन और राज्यों में विस्तार किया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पेप्सिको ने सरकार समर्थित साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के ग्रामीण ई-स्टोर मंच के साथ अपनी भागीदारी का विस्तार तीन और राज्यों...आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में करने की घोषणा की है।

पेप्सिको और सीएससी की ओर से जारी साझा बयान के अनुसार इससे कंपनी के स्नैक्स ब्रांड...लेज, कुरकुरे तथा अंकल चिप्स की ग्रामीण भारत में अंतिम छोर तक आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके अलावा पेप्सिको अपने स्नैकिंग उत्पादों की उपलब्धता उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ाएगी। कंपनी ने कहा कि इस राज्य में उसने परियोजना को पायलट आधार पर सफलतापूर्वक चलाया है और अधिक जिलों में अपने उत्पादों को सूचीबद्ध किया है।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में सफल पायलट परियोजना के बाद पेप्सिको इंडिया के स्नैक्स ब्रांड...आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में सीएससी ग्रामीण ईस्टोर पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इनकी उत्तर प्रदेश के और जिलों में सूचीबद्धता जारी रहेगी।

बयान में कहा गया है कि ये उत्पाद 20,000 ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) तथा 489 वितरक ग्राम स्तरीय उद्यमियों (डीवीएलई) के जरिये उपलब्ध कराए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें