लाइव न्यूज़ :

पेंशन की धनराशि जल्द ही आईपीओ, एनएसई-200 कंपनियों में निवेश की जा सकेगी: पीएफआरडीए

By भाषा | Updated: July 20, 2021 18:36 IST

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई शीर्ष पेंशन नियामक पीएफआरडीए के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पेंशन फंड मैनेजर (पीएफएम) को जल्द ही प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकशों (आईपीओ) और प्रमुख शेयरों में निवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

पेंशन नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा कि नियामक का लक्ष्य सेवानिवृत्ति कोष के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी करना है।

इस समय पीएमएफ इक्विटी घटक को सिर्फ ऐसे शेयरों में निवेश कर सकते हैं, जिनका बाजार पूंजीकरण 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है और जो विकल्प तथा वायदा खंड में कारोबार के योग्य हैं।

बंद्योपाध्यान ने कहा कि इससे फंड प्रबंधकों के लिए अवसर सीमित हो जाते हैं। उन्होंने एवेन्यू सुपरमार्केट का उदाहरण दिया, जहां पीएफएम प्रतिबंधों के कारण निवेश नहीं कर सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दो या तीन दिनों में नए नियमों को अधिसूचित करेंगे, जो उन श्रेणियों पर अधिक उदार रुख रखते हैं, जहां इक्विटी निवेश किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि नए नियमों के तहत पीएफएम आईपीओ, फॉलो-ऑन सार्वजनिक पेशकश, बिक्री पेशकश में निवेश कर सकेंगे। इसके अलावा एनएसई और बीएसई पर कारोबार करने वाले शीर्ष 200 शेयरों में भी निवेश की इजाजत दी जाएगी।

बंद्योपाध्याय ने जोर देकर कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इक्विटी में अधिक निवेश के पक्षधर हैं, हालांकि जोखिमों को कम करने के लिए जरूरी निर्देश बने रहेंगे।

एनपीएस ग्राहकों की कुल संख्या 4.37 करोड़ है, जिसमें से अधिकतम 2.90 करोड़ अटल पेंशन योजना के तहत हैं।

बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘हम वित्त वर्ष 2021-22 में सदस्य आधार को एक करोड़ बढ़ाने का लक्ष्य बना रहे हैं, जिसमें एपीवाई के 90 लाख सदस्य होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?