लाइव न्यूज़ :

नए सिरे से तैयार हो रही है पीसीपीआईआर नीति, केंद्र की होगी बड़ी भूमिका

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:07 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), सात दिसंबर पेट्रोलियम, रसायन एवं पेट्रोरसायन निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) नीति को पूरी तरह नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। नए सिरे से तैयार नीति के तहत 2035 तक 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित कर भारत को पेट्रोलियम, रसायन, पेट्रोरसायन प्रसंस्करण और विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने में केंद्र की बड़ी भूमिका होगी। पीसीपीआईआर नीति-2007 पूरी तरह विफल हो गई थी। इसमें खर्च का ज्यादातर बोझ राज्यों को वहन करना था।

प्रस्तावित नयी नीति 2020-35 में पीसीपीआईआर की पूरी अवधारणा को नए सिरे से तैयार किया गया है। पुरानी नीति में आमूलचूल परिवर्तन किया गया है। इसके तहत प्रत्येक निवेश क्षेत्र के आकार को 250 वर्ग किलोमीटर से घटाकर विशेष क्लस्टर एकीकरण रणनीति के साथ 50 वर्ग किलोमीटर किया जा रहा है।

पीसीपीआईआर को राष्ट्रीय संरचना पाइपलाइन से जोड़ने से इसे काफी प्रोत्साहन मिल सकता है। 2007 में तैयार नीति में भारी शुरुआती पूंजीगत लागत की वजह से प्रस्तावित परियोजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। समझा जाता है कि नयी नीति के तहत सरकार पीसीपीआईआर की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए कोष में करीब 20 प्रतिशत तक की कमी के लिए वित्तपोषण यानी वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराएगी।

इसके अलावा सरकार स्मार्ट और सतत प्रणालियां मसलन एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन, तत्काल आधार पर पर्यावरणीय निगरानी प्रणाली तथा आपात प्रतिक्रिया प्रणाली आदि के लिए 20 प्रतिशत का अतिरिक्त बजटीय आवंटन भी उपलब्ध करा सकती है।

वीजीएफ के जरिये प्रत्येक परियोजना करीब दो लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटा सकती है। आंध्र प्रदेश सरकार में विशेष मुख्य सचिव रजत भार्गव की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने हाल में नयी पीसीपीआईआर नीति 2020-35 का मसौदा तैयार किया है और इसे केंद्रीय रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग को सौंपा है।

पीसीपीआईआर नीति-2007 में पेट्रोलियम निवेश क्षेत्रों को विकसित करने का बोझ संबंधित राज्यों को वहन करना था। वहीं नयी नीति में इसका ज्यादातर बोझ केंद्र को उठाना होगा।

केंद्र का अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन का लक्ष्य है। समिति ने राष्ट्रीय संरचना पाइपलाइन के तहत पीसीपीआईआर परियोजनाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर वित्तपोषण सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम