लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटरों की आपूर्ति बढ़ाने में हाथ बटाएगी पेटीएम

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 26 अप्रैल वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने सोमवार को कहा कि पेटीएम फाउंडेशन 3000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपकरणों (ओसी) का आयात करेगा ताकि कोविड-19 महामारी के बीच देश में कोविड मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद की जा सके।

कंपनी ने भारत के लिए ऑक्सीजन (आक्सीजन फार इंडिया) नाम से एक पहल शुरू की है। इसके जरिए वह इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ा रही है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि पेटीएम फाउंडेशन ने 1000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात के लिए ऑर्डर दे रखे हैं। इनका मूल्य करीब 4 करोड रुपए होगा। कंपनी लोगों से चंदे के रूप में दस करोड़ रूपये और जुटाने का लक्ष्य रखा। पेटीएम फाउंडेशन आपूर्तिकर्ताओं के साथ 3000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात करने करने की योजना बनायी है इन्हें अस्पतालों क्लीनिक और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को दिया जाएगा।

पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय शंकर शर्मा ने कहा, ‘ मैं अन्य स्टार्टअप इकाइयों और कंपनियों का आह्वान करता हूं कि वे हमारे इस अभियान में हाथ बटाएं और हमारे एक रुपये के योगदान में अपना एक रुपया मिलाएं ताकि आक्सीजन कंसेंट्रैटर की आपूर्ति संख्या दो गुना की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें